Mon, 20 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. inform on Email about black money

अब ई-मेल पर दीजिए कालेधन वालों की जानकारी...

black money
नई दिल्ली। सरकार ने कालेधन रखने वालों की जानकारी देने के लिए नया ई-मेल शुरू किया है और ई-मेल करने वालों की जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।
 
राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने यह घोषणा करते हुए कहा कि नया ई-मेल 'ब्लैकमनीइंफो@इनकमटैक्सडॉटजीओवीडॉटइन' शुरू किया गया है। इस पर कोई भी व्यक्ति कालेधन वालों की जानकारी दे सकता है और मेल करने वालों के बारे में पूरी गोपनीयता बरती जाएगी।
 
ई-मेल करने वालो को पुरस्कृत करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसके लिए पहले से जो कार्यक्रम है उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
नोटबंदी के बाद बैंकों में नोट बदलने में हेराफेरी होने और बड़ी मात्रा में नये नोट बरामद होने के बारे में पूछे जाने पर अधिया ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में कोई बैंक शामिल नहीं है। हर सिस्टम में कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके कारण बदनामी होती है और इसके लिए पूरे बैंकिंग तंत्र को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है क्योंकि बैंकों ने सराहनीय काम किया है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
नोटबंदी के बाद छापेमारी, 2,600 करोड़ की आय का खुलासा