dipawali
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. India-Pakistan border, BSF

बीएसएफ को मिलीं भारत-पाक सीमा के निकट पिस्तौल, गोलियां

India-Pakistan border
गुरदासपुर। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) को भारत-पाकिस्‍तान सीमा पर कासोवल सीमा चौकी इलाके में घास के नीचे छिपाए गए एक पिस्तौल और दो मैगजीन मिले। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान इलाके से नौ एमएम का एक पिस्तौल, चार गोलियां और दो मैगजीन मिले।
 
अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ की सतर्कता से भारत में अवैध हथियारों की तस्करी का राष्ट्र-विरोधी तत्वों का प्रयास फिर से विफल कर दिया गया। उन्होंने बताया कि बीएसएफ ने इस साल 15 पिस्तौल, 24 मैगजीन और 524 गोलियां जब्त की हैं। (भाषा)