सम्बंधित जानकारी
- रेलवे ने कर्मचारियों को दी बड़ी सुविधा, क्रेडिट कार्ड की तरह होगा स्वास्थ्य कार्ड
- कश्मीर में पाकिस्तान के ऑपरेशन टोपेक का अंतिम चरण, क्या है यह ऑपरेशन?
- ईद की नमाज के बाद कश्मीर में पत्थरबाजी, लहराए पाकिस्तान के झंडे, नौशरा में जवान शहीद
- धूमधाम से मनाई जा रही है ईद, राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी बधाई
- पूर्वोत्तर में बाढ़ से तबाही, पानी में बही सड़कें, ट्रेनें भी बंद
पांच सेकंड में हेलमेट में लगाएं यह कूलर, तुरंत मिलेगी गर्मी से राहत
उत्तर भारत में गर्मी का कहर अपने चरम पर है। जहां कुछ लोग घरों में कूलर और एसी के सामने बैठ कर गर्मी से बचने का प्रयास कर रहे है तो वही कुछ लोग ट्रैफिक में फंसे चिलचिलाती हुई गर्मी में परेशान हो रहे हैं।
अगर आप भी इसी गर्मी का शिकार है और ट्रैफिक के इस दौर में खुद को बचाना चाहते हैं तो आपकी इस परेशानी का हल खोज निकाला है ब्लू आर्मर नामक कंपनी ने। इस कंपनी ने आपके हेलमेट में कूलर लगाने का बंदोबस्त कर दिया है। यह कूलर आपको न सिर्फ गर्मी के टेंशन से छुटकारा दिलाएगा बल्कि ठंडी ठंडी हवा भी देगा। महज पांच सेकंड से भी कम वक्त में आप इसे अपने हेलमेट से जोड़ सकते हैं।
एएनआई ने ट्वीट कर बताया कि इस कंपनी ने ब्लू स्नैप नामक यंत्र से अब आपके हेलमेट में कूलर लगाकर चलने की सुविधा दी है। इसे को हेलमेट में लगाना बहुत असान है।
ब्लू स्नैप एक बैटरी से चलने वाला एयर कूलर है जो वाहन चालकों को गर्मी से राहत दिलाएगा। यह कूलर हेलमेट के अंदर के वातावरण को ठंडा रखने में मदद करेगा।
इसकी एक और खास बात यह है की यह चालक को धूल से बचाकर प्रदूषण के दुष्परिणाम से भी बचाता है। हेलमेट के अंदर कोहरा पैदा होने जैसा भी कोई खतरा नहीं है।
