सम्बंधित जानकारी
- हिजाब विवाद में नीतीश कुमार के समर्थन गिरिराज सिंह, कहा कोई गलत काम नहीं किया
- Weather Update : देशभर में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
- सड़क पर भीख मांग रही थीं सलीम दुर्रानी की पत्नी रेखा, क्या है वायरल वीडियो का सच
- बड़ा खुलासा, अटल जी को राष्ट्रपति, आडवाणी को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थी भाजपा
- दिल्ली में आज से सिर्फ BS-6 वाहनों को ही मिलेगा प्रवेश, पेट्रोल के लिए PUC अनिवार्य
भारी हंगामे के बीच लोकसभा में पास हुआ जीरामजी बिल, विपक्षी सांसदों ने पेपर फाड़े
GRAMG Bill in Loksabha : विपक्ष के हंगामे के बीच गुरुवार को वीबी जीरामजी बिल लोकसभा में पास हो गया। बिल को आज ही राज्यसभा में भी पेश किया जा सकता है। इससे पहले विपक्ष सांसदों ने बिल के पेपर फाड़ दिए। बिल का विरोध करते हुए वे वेल तक पहुंच गए। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने कड़ी नाराजगी जताई। भारी हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार तक स्थगित हो गई।
विपक्षी सांसदों ने बिल के कागज फाड़कर इन्हें शिवराज सिंह चौहान की ओर उछाला। इस पर लोकसभा स्पीकर बिरला ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जनता ने उन्हें बिल फाड़ने के लिए नहीं कहा है।
भारी हंगामे के बीच सदन में शिवराज सिंह चौहान ने चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि सनक तो कांग्रेस में है। उन्होंने गांधी से भी गांधी को चुनाव का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि हम बापू के आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। हमने बापू के आदर्शों को जिंदा रखने का काम किया। वे हमारी योजनाओं में जिंदा है।
LIVE: Speaking on the Viksit Bharat - Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission (Gramin) : VB - G RAM G (विकसित भारत - जी राम जी) Bill, 2025 in Lok sabha.#125daysGuarantee_G_RAM_G https://t.co/TdlSrnMxWF
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) December 18, 2025
उन्होंने विपक्ष के विरोध को ग्रामीण विकास का विरोध बताया। उन्होंने कहा कि अपनी बात सुना लेना और फिर जवाब नहीं सुनना, ये लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर देना है, संविधान की धज्जियां उड़ाना है। यह बापू के सिद्धांतों की हत्या है।
उन्होंने कहा कि गांधी जी ने ही कहा था कि गांव भारत की आत्मा हैं। अगर गांव मर जाएंगे, तो भारत मर जाएगा। ये बिल गांवों के विकास का बिल गांवों के विकास का बिल है।
edited by : Nrapendra Gupta
