1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. ganga project within 2year
Written By

2 साल में गंगा पूरी तरह निर्मल होगी : सरकार

ganga project within 2year  साल के अंदर गंगा पूरी तरह निर्मल
नई दिल्ली। केंद्रीय भूतल परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को विश्वास जताया कि दो साल के अंदर गंगा पूरी तरह निर्मल और अविरल हो जाएगी। इस पर जलमार्ग के माध्यम से व्यापार और विकास बढ़ेगा।
 
गडकरी ने लोकसभा में ‘राष्ट्रीय जलमार्ग विधेयक 2015’ पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनसे गंगा नदी को स्वच्छ बनाने के काम में नदी विकास और गंगा पुनरुद्धार मंत्री उमा भारती की मदद करने को कहा है।
 
उन्होंने कहा, 'मुझे विश्वास है कि हम दो साल के अंदर गंगा को पूरी तरह निर्मल और अविरल बना लेंगे।' गडकरी ने कहा कि गंगा के अविरल प्रवाह से और उस पर जलमार्गों से लॉजिस्टिक लागत मौजूदा 30 प्रतिशत से कम होकर 15 प्रतिशत के आसपास आ जाएगी। इससे व्यापार बढ़ेगा और विकास होगा। (भाषा)