गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. FCRA license of rajiv gandhi foundation cancles
Written By
Last Modified: रविवार, 23 अक्टूबर 2022 (10:36 IST)

गांधी परिवार को बड़ा झटका, राजीव गांधी फाउंडेशन का FCRA लाइसेंस रद्द

गांधी परिवार को बड़ा झटका, राजीव गांधी फाउंडेशन का FCRA लाइसेंस रद्द - FCRA license of rajiv gandhi foundation cancles
नई दिल्ली। केंद्र ने कानून के उल्लंघन के आरोप में गांधी परिवार से जुड़े गैर सरकारी संगठन (NGO) राजीव गांधी फाउंडेशन (आरजीएफ) का विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसे गांधी परिवार को लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
 
गृह मंत्रालय द्वारा 2020 में गठित एक अंतर-मंत्रालयी समिति की जांच के बाद यह कार्रवाई की गई।
 
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी आरजीएफ की अध्यक्ष हैं, जबकि इसके अन्य न्यासियों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम, कांग्रेस के नेता एवं सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाढ्रा शामिल हैं।
 
फाउंडेशन की वेबसाइट के अनुसार, उसे 1991 में स्थापित किया गया। वेबसाइट में कहा गया है कि आरजीएफ ने 1991 से 2009 तक महिलाओं, बच्चों और अक्षम लोगों को मदद देने के अलावा स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और शिक्षा क्षेत्र सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम किया।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
प्यार में पागल था हनीट्रैप में फंसा कर्मचारी, पाक एजेंट से शेयर की सेना से जुड़ी जानकारी, 5 साल में 35वां मामला