Last Modified: औरंगाबाद ,
Sunday, 11 June 2017 (22:20 IST)
खाली प्लॉट से मिले 10 लाख के पुराने नोट
Publish Date: Sun, 11 Jun 2017 (22:20 IST)Updated Date: Sun, 11 Jun 2017 (22:21 IST)
औरंगाबाद। पुलिस ने औरंगाबाद में सिडको एन 2 सेक्टर में एक खाली प्लॉट से 10.50 लाख रुपए के पुराने नोट बरामद किए। सब इंस्पेक्टर शिवाजी कांबले ने कहा कि एक खाली प्लॉट में फेंके हुए पुराने नोट मिले।
अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने प्लॉट में नोट पड़े हुए देखे और मुकुंदवाड़ी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने नोट बरामद किए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। मामले की जांच चल रही है।