1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Complete lockdown in more than 10 states of India, relaxation in some states
Written By
पुनः संशोधित: मंगलवार, 1 जून 2021 (11:00 IST)

भारत के 10 से ज्यादा राज्यों में Complete Lockdown, कुछ राज्यों में मिली ढील

नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर से बुरी तरह परेशान भारत के 10 से ज्यादा प्रमुक राज्यों में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अभी भी पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown) की स्थिति है, वहीं कुछ राज्यों में जहां संक्रमण के मामलों में लगातार कमी आई है, वहां पाबंदियों में थोड़ी रियायत दी गई है। 
 
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र एवं उत्तर भारत के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार कमी आई है। इनमें मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर आदि राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश शामिल हैं। 
 
इसके साथ ही बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, राजस्थान, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक तेलंगाना, उत्तराखंड आदि राज्यों में अभी लॉकडाउन की स्थिति है। हालांकि सभी राज्यों दवाई, दूध समेत अन्य जरूरी सामान की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। 
दक्षिण राज्य कर्नाटक में लॉकडाउन 7 जून तक बढ़ाया गया है, लेकिन राज्य में मंगलवार को शराब की दुकानों पर कतारें देखी गईं। वेबदुनिया कर्नाटक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य के हुबली में एक शराब की दुकानों के लोग शराब खरीदने के लिए लाइन में खड़े दिखे। प्रशासन ने शराब की दुकानों को सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे तक खुलने की अनुमति दी है।
 
ये भी पढ़ें
योगगुरु बाबा रामदेव के खिलाफ देशभर में एलोपैथी डॉक्टरों का प्रदर्शन