गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Bihar twitter pakistan
Written By
Last Updated : सोमवार, 9 नवंबर 2015 (11:02 IST)

पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर बिहार में भाजपा की हार पर छूटे पटाखे

पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर बिहार में भाजपा की हार पर छूटे पटाखे - Bihar twitter pakistan
बिहार चुनावों के परिणामों पर पाकिस्तान में भले ही पटाखे न छूटे हों, लेकिन पाकिस्तान में ट्विटर पर टॉप ट्रेंड बिहार है जी हां #Bihar. बिहार पर पाकिस्तानी लोगों ने तरह- तरह के ट्वीट किए। 

सीनेटर शेरी रहमान ने अपने ट्वीट में कहा- पटाखे?? पाकिस्तानी इस बारे में सोचते भी अगर बात क्रिकेट की होती। बाकी बिहार में बीजेपी की जीत भारत के लिए महत्वपूर्ण है हमारे लिए नहीं।

अमीर मतीन लिखते हैं- बिहार में कांटे की लड़ाई। ये तय करेगा कि मोदी भारत पाकिस्तान के मामले में गेम चेंजर हैं या नहीं। नसीम ज़ेहरा लिखती हैं- बीजेपी संघ, राजनीतिक आक्रमण में उन सभी को पाकिस्तानी कहा जा रहा है जो उनके विरोध में हैं। ये घटिया राजनीति है।

अली कामरान चिश्ती का दिलचस्प ट्वीट है- जो न कटे आरी से वो कटे बिहारी से। स्नाइपर नाम का एक हैंडल ट्वीट करता है- राजदीप जी, यहां पाकिस्तान में हाफिज़ सईद जैसे लोग मोदी की जीत का इंतज़ार कर रहे हैं। वो चाहते हैं कि मोदी की जीत हो तो तनाव बढ़ता रहे।

लाहौर से सनम तासीर का ट्वीट है- तो क्या अब बीजेपी वाले हम सबको बिहार भेजेंगे।