सम्बंधित जानकारी
- PM Modi के Ram Mandir Trust के ऐलान से नाराज हुए Ayodhya के संत, बोले- संघर्ष को किया नजरअंदाज
- राम मंदिर ट्रस्ट के 'नौ रत्न', जिन कंधों पर भव्य राममंदिर बनाने की जिम्मेदारी
- राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यालय दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में होगा, 3 महीने के भीतर बनाना होगा ट्रस्ट
- मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड बोला- सुन्नी वक्फ बोर्ड नहीं देश के मुस्लिमों का प्रतिनिधि
- राममंदिर निर्माण के लिए ओवैसी भी जाए अयोध्या, उमा भारती का न्योता, मंदिर की शिलाएं उठाने चले साथ
Ayodhya में राममंदिर का निर्माण अप्रैल से
पुणे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के न्यासी स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज ने गुरुवार को कहा कि अयोध्या में राममंदिर का निर्माण अप्रैल में या तो राम नवमी या अक्षय तृतीया को प्रारंभ होगा।
स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज ने कहा कि हालांकि सटीक तिथि ट्रस्ट की पहली बैठक में तय होगी। स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज ने यह बात कही।
मोदी सरकार ने अयोध्या में राममंदिर निर्माण की देखरेख के लिए 15 सदस्यीय स्वतंत्र ट्रस्ट का बुधवार को गठन किया था। इस ट्रस्ट में स्वामी गोविंद देवगिरि महाराज सहित 15 सदस्य हैं।
उन्होंने कहा कि मैं अयोध्या में राममंदिर निर्माण के लिए एक ट्रस्ट गठित करने के मोदी सरकार के निर्णय का स्वागत करता हूं। मंदिर का निर्माण इस वर्ष या तो राम नवमी (दो अप्रैल) या अक्षय तृतीया (26 अप्रैल) को शुरू होगा जैसी चर्चा प्रयागराज में आयोजित बैठक में हुई थी।
स्वामी ने कहा कि यद्यपि तिथि को अंतिम रूप ट्रस्ट की पहली बैठक में दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत से लोगों की इच्छा थी कि अयोध्या में एक राममंदिर का निर्माण किया जाए। यह भगवान राम को समर्पित केवल एक ढांचा नहीं होगा बल्कि देश का एक प्रतीक भी होगा।
उन्होंने कहा कि हम इसका निर्माण अगले दो वर्षों में पूरा करेंगे। स्वामी देवगिरि ने कारसेवकों और विश्व हिंदू परिषद के दिवंगत नेता अशोक सिंघल को राम जन्मभूमि आंदोलन में उनके योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
