1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Attack on CRPF camp in Srinagar

श्रीनगर में सीआरपीएफ के शिविर पर ग्रेनेड से हमला

CRPF camp
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के नूरबाग इलाके में आतंकवादियों ने शुक्रवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) के शिविर पर एक ग्रेनेड फेंका। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने सुबह छह बजकर 40 मिनट पर शिविर में ग्रेनेड फेंका। ग्रेनेड शिविर के बाहर फटा और इसमें एक कुत्ता मारा गया।(भाषा)
अगला लेख
सीएम योगी और स्वतंत्र देव ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, बोले चुनाव में हार तय है...