मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. top smart phones of 2015
Written By

2015 के टॉप टेन स्मार्ट फोन्स

top smart phones of 2015
भारत में आधी से ज्यादा करीब आधी आबादी मोबाइल फोन का उपयोग करती है। भारत में स्मार्ट फोन्स उपभोक्ताओं की संख्या भी तेजी से बढ़ती जा रही है।

इस साल बाजार में एक से बढ़कर एक मोबाइल आए। कोई फीचर्स में दमदार था तो किसी का कैमरा दमदार था। आइए जानते हैं वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मोबाइल फोन्स- 
 
1. आईफोन 6एस : एप्पल का आईफोन दुनियाभर मोबाइल यूजर्स की पहली पसंद रहा है। इस साल सितंबर में आईफोन ने आईफोन 6 एस को लांच किया। एप्पल के 2015 मॉडल में पुराने वर्ज़न के डिजाइन को बरकरार रखा गया, लेकिन नए फोर्स सेंसेटिव टचस्क्रीन और बेहतर कैमरे के कारण इस साल का डिवाइस कुछ नया होने का एहसास देता है। नए आईफोन 6एस के प्रोसेसर स्पीड में सुधार किया गया है और कई प्रशंसकों को आईओएस इकोसिस्टम पसंद आएगा। पिछले साल लांच किए गए आईफोन मॉडल की तुलना में इस सॉल के मॉडल में कोई बड़ा बदलाव तो नहीं है, लेकिन यह हर मायने में एक बेहतरीन डिवाइस है।
 
 
 
2. सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज :  सैमसंग का यह खूबसूरत फोन यूजर्स की पसंद रहा है। फोन की खूबियों में प्रोसेसर तेज है, कैमरा बेहतरीन और सॉफ्टवेयर भी लुभाता है। अगर आपको को दूसरों को अपने स्मार्टफोन से लुभाना है तो यह सर्वश्रेष्ठ विकल्प है। इस साल लॉन्च किए गए सबसे खूबसूरत कंज्यूमर प्रोडक्ट में से एक है सैमसंग गैलेक्सी एस6 एज। यह एक ऐसा स्मार्टफोन है जिससे आपकी नजर नहीं हटेगी या आप इसे कभी भी अपने हाथों से दूर भी नहीं रखना चाहेंगे। यह तो साफ है कि सैमसंग की इंजीनियरिंग और मैन्यूफैक्चरिंग के अनुभव का कोई सानी नहीं है। 
 
 
3. गूगल नेक्सस 5एक्स : भले ही गूगल नेक्सस 6पी ने ज्यादा सुर्खियों बटोरी हों, लेकिन हमें कम खर्चकर उन्हीं फ़ीचरों से लैस गूगल नेक्सस 5एक्स ज्यादा पसंद आया। यह तेज है, स्क्रीन बेहतरीन है और फिंगरप्रिंट स्कैनर भी ठीक-ठाक काम कर लेता है। और सबसे अहम बात यह है कि इसमें एंड्रॉयड मार्शमैलो सॉफ्टवेयर है। हम 32 जीबी मॉडल के पक्षधर हैं, क्योंकि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद नहीं है।
 
 
4. लेनेवो के3 नोट : चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी लेनेवो ने इस साल भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपने लिए खास जगह बनाई। कंपनी के सबसे लोकप्रिय हैंडसेट में से एक रहा के3 नोट। यह फोन 'वैल्यू फॉर मनी' को नए तरीके से परिभाषित करता है। 10,000 रुपए से कम में मिलने वाले इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और परफॉर्मेंस ऐसे हैं जो दोगुने दाम में मिलने वाले कई हैंडसेट के बराबर के हैं। यह डिवाइस उस हर यूजर के लिए है जो कम दाम में बेसिक से ज्यादा बेहतर फोन चाहता है।
 
 
5. शाओमी एमआई 4 : शाओमी एमआई 4 स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में इस साल की शुरुआत में आया। हाई-एंड हार्डवेयर और कम कीमत का असर इस कंपनी के प्रतिद्वंद्वियों पर पड़ा। उस वक्त के कई फोन पुराने पड़ चुके हैं, लेकिन एमआई 4 अभी भी प्रीमियम एहसास देता है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो अपडेट का भरोसा और लगातार कीमत में कटौती, इस फोन को लोकप्रियता को बनाए रखने के लिए काफी है।
 
 
6. मोटो एक्स प्ले : मोटो एक्स प्ले एक भरोसेमंद स्मार्टफोन है। इस हैंडसेट में कुछ भी अद्भुत नहीं है, लेकिन यह अपना काम अच्छे से काम करता है। मोटोरोला की बिल्ड क्वालिटी और समय-समय परसॉफ्टवेयर अपडेट, इसे भरोसेमंद हैंडसेट बनाता है। मोटो एक्स प्ले में आपको नेक्सस जैसे स्टॉक एंड्रॉयड का अनुभव मिलेगा। आपको इस डिवाइस से बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलेगी। अच्छी बैटरी लाइफ और शानदार कैमरा परफॉर्मेंस भी आपको खुश करेगा। सबसे अहम यह है कि यह 20,000 रुपये के रेंज का स्मार्टफोन है।
 
 
 
7. सैमसंग गैलेक्सी नोट 5 :   गैलेक्सी नोट 5, स्टायलस के साथ आने वाला आज की तारीख में सबसे अच्छा स्मार्टफोन है। और आज की तारीख में उपलब्ध सबसे बेहतरीन हाई-एंड स्मार्टफोन भी।  गैलेक्सी नोट 5 की एल्यूमीनियम और ग्लास बॉडी बेहतरीन है। बेहतरीन डिजाइन के अलावा इसमें एख बेहतरीन कैमरा फोन भी है। नोट 5 की सबसे बड़ी खासियत है स्टायलस। जिसका इस्तेमाल प्रोडक्टिविटी को बेहतर करने के लिए किया जा सकता है।
 
 
 
8. जियोनी मैराथन एम5 : मैराथन एम5 ने बैटरी की समस्या का हल बड़े ही शानदार अंदाज में ढूंढ निकाला। 6020 एमएएच की बैटरी के बूते आप इस स्मार्टफोन पर आसानी से लगातार 24 घंटे वीडियो (सिनेमा) देख सकते हैं। आम इस्तेमाल में आप इस स्मार्टफोन को चार्ज किए बिना कई दिनों तक चला सकते हैं। जियोनी के मैराथन सीरीज के हैंडसेट अपनी बैटरी लाइफ के लिए जाने जाते हैं। हमने इस स्मार्टफोन को सिर्फ और सिर्फ बैटरी लाइफ के कारण इस लिस्ट में शामिल किया है।
 
 
9. गूगल नेक्सस 6पी : गूगल नेक्सस 6पी में वो सबकुछ है जो उम्मीद हम अपने स्मार्टफोन से करते हैं। एंड्रॉयड मार्शमैलो के स्टॉक यूज़र इंटरफेस से लैस नेक्सस 6पी हर हाल में प्रीमियम स्मार्टफोन है। बेहतरीन मेटल बिल्ड, डिटेल स्क्रीन और पावरफुल प्रोसेसर वाला नेक्सस 6पी आज की तारीख में मौजूद सर्वश्रेष्ठ एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। नेक्सस 6पी का कैमरा भी शानदार है। इसके कैमरे से आप 4के रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
 
 
 
10. आसुस ज़ेनफोन सेल्फी :  कैमरा और सेल्फी के दीवानों के लिए हैंडसेट है आसुस ज़ेनफोन सेल्फी। फोन के दोनों कैमरे 13 मेगापिक्सल के हैं। दोनों कैमरे डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। इसके रियर कैमरे में लेज़र ऑटो फोकस है। 3 जीबी का रैम, 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 चिपसेट, ये फीचर आसुस ज़ेनफोन सेल्फी को 20,000 रुपए के रेंज में एक और अच्छा विकल्प बनाते हैं।