1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. samsung galaxy s7 more difficult to repair compared to s6
Written By
Last Updated : गुरुवार, 10 मार्च 2016 (14:25 IST)

गैलेक्सी एस 6 की तुलना में ज्यादा कठिन है एस 7 की मरम्मत

samsung
स्मार्टफोन्स के दीवानों के लिए सैमसंग ने शानदार फीचर्स से लैस एस 7 लांच किया है। यूं तो इस फोन को काफी पसंद किया जा रहा है, लेकिन आइफिक्सिट का कहना है कि एस 6 के मुकाबले एस 7 को सुधारना ज्यादा कठिन है।


 
आइफिक्सिट ऐसी संस्था है जो नवीनतम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सुधारने की अनुकूलता के बारे में रैटिंग जारी करने के लिए जानी जाती है। आइफिक्सिट ने अपने ब्लॉग में कहा है कि गैलेक्सी एस 7 ने मानकों के अनुसार चार अंक हासिल किए हैं। एस 6 के मुकाबले एस 7 की मरम्मत करना ज्यादा मुश्किलभरा होगा।
 
आइफिक्सिट ने बताया कि हालांकि, एस 7 के मदरबोर्ड से उसकी बैटरी निकालना आसान है, परंतु रियर पैनल पर लगा चिपकाने वाला पदार्थ (ग्लू) की वजह से यह जरूरत से ज्यादा कठिन पेश आता है।
 
चिंता की बात यह है कि, अगर यूएसबी पोर्ट बदलने की जरूरत पेश आती है, तो डिस्प्ले को पूरी तरह से हटा दिया जाना चाहिए लेकिन, सामने का हिस्सा और काला कांच मरम्मत को कठिन बनाता है। 
 
फिक्सिट के अनुसार डिस्प्ले को नुकसान पहुंचाए बिना कांच को रिप्लेस करना लगभग असंभव है। आइफिक्सिट ने गेलेक्सी एस 7 द्वारा डिवाइस को गर्म होने से बचाने के लिए प्रयोग की गई कूलिंग पाइप्स टेक्नोलॉजी के बारे में भी खास बातें बताई हैं।
 
आइफिक्सिट ने बताया कि असल में इसमें तांबे की एक छोटी टहनी है जो मात्र आधे ग्राम का गर्म पाइप है। आइफिक्सिट को निचले हिस्से में स्थित माइक्रोफोन और स्पीकर के आसपास भी रबर की सील मिली है, जिसे वाटर रेसिस्टेंट फीचर के लिए उपयोग किया गया है। 
 
सैमसंग ने गैलेक्सी एस 7 को 48 हजार 900 रुपए और गैलेक्सी एस 7 एज को 56 हजार 900 रुपए में लांच किया है। यह स्मार्टफोन 18 मार्च से सेल में मिलेगा, जिसके लिए फिलहाल प्री- बुकिंग शुरू हो चुकी है।