सम्बंधित जानकारी
- पासपोर्ट, आधार या वोटर आईडी नहीं... आखिर भारतीय नागरिकता का अंतिम प्रमाण क्या है?
- Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद
- सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान
- केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा
- Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Top News: वेनेजुएला में भूकंप से 920 मौतें, ईरान पर अमेरिकी हमला, हैदराबाद में ट्रंप एवेन्यू
Top News 27 June : वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हुई। अमेरिका ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण ठिकानों व तटीय रडार साइट्स पर हमले किए। हैदराबाद में डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर सड़क। आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से हराया। फ्रांस फीफा विश्व कप के नॉकआउट दौर में पहुंचा। 27 जून की बड़ी खबरें :
वेनेजुएला में भूकंप से 920 की मौत
वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 920 हुई। लाखों लोग आपदा से प्रभावित। अंतरराष्ट्रीय मदद मिलने के बाद इस भूकंप प्रभावित देशों में राहत अभियान तेज कर दिए गए हैं। लोग अभी भी अपने टूटे हुए घरों में वापस जाने से डर रहे हैं।
ईरान पर अमेरिकी हमला
अमेरिकी सेना की मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि उसने ईरान के मिसाइल और ड्रोन भंडारण ठिकानों व तटीय रडार साइट्स पर हमले किए। यह कार्रवाई तब की गई, जब ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में एक वाणिज्यिक जहाज को निशाना बनाया।
हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हैदराबाद में उनके नाम पर सड़क का नाम रखे जाने पर खुशी जताई है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'भारत के हैदराबाद में नया 'डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू' इस तरह सम्मानित होने वाला मैं पहला अमेरिकी राष्ट्रपति हूं। धन्यवाद'।
आयरलैंड ने भारत को हराया
आयरलैंड ने विश्वकप विजेता भारत को 34 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर किया। पहला मैच जीतकर आयरलैंड 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। यह किसी भी प्रारुप में आयरलैंड की भारत पर पहली जीत है। ALSO READ: आयरलैंड ने विश्वकप विजेता भारत को 34 रनों से हराकर किया बड़ा उलटफेर
नॉकआउट में पहुंचा फ्रांस
फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराकर ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहकर अंतिम-32 में अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं, सेनेगल ने इराक को 5-0 से रौंदते हुए नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदें बरकरार रखीं।
edited by : Nrapendra Gupta
