1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. Lava Iris X1 Selfie With Front LED Flash Launched at Rs. 6777
Written By
Last Updated : गुरुवार, 6 अगस्त 2015 (16:56 IST)

आया लावा का शानदार स्मार्ट फोन

Lava Iris x 1 Selfi
भारत की फोन निर्माता कंपनी ने लावा ने नया फोन लांच किया है। लावा आइरिस एक्स 1 सेल्फी नाम का यह फोन 6777 रुपए की कीमत पर लांच किया गया है। 
 
 
ला
वा के इस फोन में 4.5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। इस फोन की सबसे खास बात यह कि इसमें फ्रंट में एलईडी फ्लैश कैमरा लगा हुआ है। 
 
इस फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फोन 1.3 गीगाहर्ट्‍ज मीडियाटैक क्वॉडकोर प्रोसेसर पर रन करता है और फोन में 1 जीबी रैम है।

फोन में 8 जीबी की इंटरनल मेमोरी है जिसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एंड्राइड लॉलीपॉप 5.1 ऑपरेटिंग सिस्टम है और फोन में 2000 एमएचएच की बैटरी लगी हुई है।