1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. apple march event iphone 5se ipad apple watch bands
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 11 मार्च 2016 (17:36 IST)

21 मार्च को लांच होगा आईफोन एसई और आईपैड प्रो

apple
एप्पल के गैजेट्स पसंद करने वालों के लिए अच्छी खबर है। एप्पल ने पिछले कुछ दिनों से चल रही चर्चा पर विराम लगाते हुए अपने इवेंट की घोषणा कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि 21 मार्च को होने वाले इस इवेंट में एप्पल अपने 4 इंच आईफोन एसई और 9.7 इंच आईपैड प्रो लांच कर देगी।

 
यूं तो एप्पल अपने प्रोडक्ट की लांचिंग सितंबर माह में करती आई है। लेकिन यह पहली बार हुआ है जब कंपनी ने 21 मार्च को अपने डिवाइस लांच के लिए चुना है। यह मीडिया इवेंट कैलिफोर्निया के कुपर्टिनो में आयोजित होगा।
 
खबरों के अनुसार इवेंट में एप्पल आईफोन एसई और आईपैड प्रो के अलावा नए वॉच बैंड, सॉफ्टवेयर अपडेट्स और अन्य उत्पाद भी प्रस्तुत कर सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि आईफोन एसई 4.7 इंच और 5.5 इंच श्रेणी में 4 इंच मॉडल होगा। इसके फीचर की बात करें तो इसमें आईफोन 6 और 6एस जैसे फीचर्स हो सकते हैं।
 
अगले पेज पर पढ़िए आईपैड प्रो के फीचर्स...
 

खबरों के अनुसार यह फोन में फास्टर ए9 चिप और एम9 चिप से लैस होगा। साथ ही इसमें आईफोन 6एस में दिए गए फीचर ऑन सिरी और लाइव फोटोज फीचर भी होंगे। डिवाइस में 8 मेगापिक्सल की बजाए 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। यह 1642 एमएएच बैटरी के साथ 16 जीबी और 64 जीबी वैरियंट में उपलब्ध होगा।
 
बात की जाए नए 9.7 इंच आईपैड की तो खबरों में इसे 12.9 इंच आईपैड प्रो का छोटा वर्जन माना जा रहा है। 12 मेगापिक्सल कैमरे वाला यह डिवाइस 4K वीडियोज भी शूट कर सकेगा।