गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. 4G smartphone, Li 1
Written By
Last Modified: सोमवार, 1 फ़रवरी 2016 (22:01 IST)

4जी स्मार्टफोन ली 1एस की बिक्री

4G smartphone
नई दिल्ली। चीन की कंपनी लीइको ने आज कहा कि वह अपने नए 4जी स्मार्टफोन ली 1 एस की ब्रिकी मंगलवार से फ्लिपकार्ट पर शुरू करेगी।
ली इकोसिस्टम टेक्नोलाजी के मुख्य परिचालन अधिकारी अतुल जैन ने पीटीआई भाषा को बताया कि ली एस1 की कीमत 10,999 रुपए है लेकिन एक्सिस बैंक के कार्ड के जरिए खरीदने वालों के लिए यह 9,899 रुपए रहेगी। उन्होंने कहा कि इस फोन की लागत तो अधिक (16,042 रुपए) है लेकिन कंपनी इसे रियायती दाम में बेच रही है। (भाषा)