• Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. मीडिया दुनिया
  3. मीडिया खबर
  4. poet Sangeeta Gupta
Written By

'स्पर्श के गुलमोहर' का ‍विमोचन

कवयित्री संगीता गुप्ता
नई दिल्ली। कवयित्री संगीता गुप्ता के नए काव्य संग्रह 'स्पर्श के गुलमोहर' का विमोचन हाल ही में लेखिका मृदुला गर्ग और प्रसिद्ध कवि मंगलेश डबराल ने किया। 
इस अवसर पर गायिका मीता पंडित, प्रकाशक अशोक माहेश्वरी, हीबा शाह और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव के आयोजक रामकिशोर पारचा भी विशेष रूप से उपस्थित थे। 
 
एनएमडीसी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में साक्षी एनजीओ की प्रमुख डॉ. मृदुला टंडन, गजल गायक शकील अहमद, विवेक गौतम, बीएल गौर, अमरनाथ अमर समेत अन्य हस्तियां भी उपस्थित थीं। इस पुस्तक को राजकमल प्रकाशन ने प्रकाशित किया है।