1. चुनाव 2024
  2. विधानसभा चुनाव 2024
  3. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024
  4. chhagan bhujbal on obc reservation to maratha

मराठा समुदाय को OBC कोटे से आरक्षण पर क्या बोले छगन भुजबल?

chhagan bhujbal
OBC reservation : अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री छगन भुजबल ने अपनी इस बात को दोहराया कि मराठा समुदाय को ओबीसी समुदाय के कोटा में से आरक्षण नहीं दिया जा सकता। उन्होंने राज्य में जाति आधारित जनगणना कराने की अपनी मांग भी दोहराई।
 
भुजबल का बयान आरक्षण कार्यकर्ता लक्ष्मण हाके और नवनाथ वाघमारे के विरोध प्रदर्शन के बीच आया है जो पिछले 6 दिन से अनशन पर हैं। उन्होंने कहा है कि वे मराठा समुदाय को आरक्षण दिए जाने के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन इससे ओबीसी आरक्षण प्रभावित नहीं होना चाहिए।
 
सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को हाके और वाघमारे से मुलाकात कर उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया लेकिन दोनों ने इसे खारिज कर दिया।
 
भुजबल ने कहा कि मराठा समुदाय को ओबीसी कोटे से आरक्षण नहीं दिया जा सकता। हम यह बात नहीं कह रहे, बल्कि पहले 4 आयोग यह बात कह चुके हैं। उच्चतम न्यायालय ने भी इसके लिए मना किया है।
 
उन्होंने मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरांगे के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि फिर से ओबीसी कोटे में से मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग उठ रही है। राज्य में जाति आधारित जनगणना से ओबीसी समुदाय के लिए और धन आवंटन का रास्ता साफ होगा।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
मोदी 3.0 सरकार के पहले दिन ही संघ प्रमुख मोहन भागवत की नसीहत के सियासी मायने