संजय अग्रवाल बने उज्जैन BJP शहर अध्यक्ष, महाराज सिंह दांगी विदिशा जिलाध्यक्ष
भाजपा ने जिलाध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री के गृह जिले उज्जैन नगर में संजय अग्रवाल को नगर अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने अग्रवाल के नगर अध्यक्ष बनने का पत्र जारी किया है।
इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के संसदीय क्षेत्र वाले विदिशा जिले के लिए जिला अध्यक्ष का ऐलान किया गया। यहां महाराज सिंह दांगी को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें