ramcharitmanas
Mon, 2 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. one more farmer dies in Mandsaur violence

मंदसौर हिंसा में घायल एक और किसान की मौत

Kisan Aandolan
मंदसौर। मंदसौर में किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में पुलिस की पिटाई से घायल हुए एक किसान की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
 
बताया जा रहा है कि किसान का नाम राधेश्याम धाकड़ है और पुलिस पिटाई में वोगंभीर रुप से घायल हो गया था और उसका इलाज चल रहा था। 
 
ALSO READ: किसान आंदोलन : उग्र हुए किसान, इंदौर-भोपाल रोड पर फिर बवाल
किसान की मौत के बाद एमवाय पहुंचे पूर्व कांग्रेस विधायक अश्विन जोशी ने अपने समर्थकों के साथ पीएम रूम पर कब्जा कर लिया। पुलिस ने पीएम रूम को कांग्रेसियों के भरोसे छोड़ा। कांग्रेसी पीएम रूम का पोस्टमार्टम कराने पर अड़े। 

उल्लेखनीय है कि मंदसौर में आज प्रशासन ने कर्फ्यू में सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ढील दी है। इसके बाद बाजारों में लोगों का आना-जाना शुरू हो गया है। लोग अपनी जरूरत का सामान खरीद रहे हैं। इसके साथ ही वहां जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटता हुआ दिख रहा है। चित्र साभार : सोशल मीडिया
ये भी पढ़ें
केजरीवाल के घर पहुंचे कपिल मिश्रा, पुलिस ने रोका...