सम्बंधित जानकारी
- live : दोपहर 1 बजे तक 40.09 फीसदी मतदान, कहां कितनी वोटिंग?
- 8 राज्यों की 57 सीटों पर मतदान, इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर
- Lok Sabha Elections : 7वें चरण का मतदान आज, PM मोदी समेत 904 उम्मीदवार मैदान में, 10 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे वोटिंग
- Exit Poll को लेकर जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- विपक्षी दल ने लोकसभा चुनाव में मान ली हार
- Lok Sabha Election : कांग्रेस के आनंद शर्मा 40 साल बाद लड़ रहे चुनाव, भाजपा के राजीव भारद्वाज से है मुकाबला
हिमाचल में वोटिंग को लेकर उत्साह, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ वोट डालने पहुंची महिला
Himachal Pradesh voting : लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के तहत हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीट पर शनिवार सुबह से मतदान जारी है। इसके साथ ही राज्य की छह विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है। मतदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। बिलासपुर के एक मतदान केंद्र पर तो एक बुर्जुग महिला ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मतदान करने पहुंची।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत चुवाड़ी मतदान केंद्र में, अस्वस्थ होने के बावजूद 72 वर्षीय विमला शर्मा ने ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ आकर मतदान किया। जिसने भी इस दृश्य को देखा महिला के जज्बे को सलाम किए बिना नहीं रह सका। हिमाचल प्रदेश के मुख्य चुनाव आयुक्त ने भी महिला की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
उल्लेखनीय है कि हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने यहां से सतपाल रायजादा को टिकट दिया है। हमीरपुर लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है।When it comes to civic duty, nothing can stand in the way!
— CEO Himachal (@hpelection) June 1, 2024
Bimla Sharma, a 72-year-old #voter of Ghumarwin, #Bilaspur, demonstrated her unwavering commitment to her country by arriving at #pollingstation with an oxygen cylinder.
#UTSAV #Loksabhaelection2024 pic.twitter.com/inBwCYQDQF
लोकसभा सीट की जिन 4 सीटों पर मतदान हो रहा है उनमें हमीरपुर, मंडी, कांगड़ा और शिमला शामिल हैं। इनके अलावा राज्य की सुजानपुर, धर्मशाला, लाहौल-स्पीति, बड़सर, गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है।
राज्य में सुबह 7 बजे से मतदान जारी है और यह शाम 6 बजे समाप्त होगा। सौ वर्ष से अधिक आयु के 438 मतदाताओं सहित 57,11,969 मतदाता मतदान करने के पात्र हैं।
राज्य में एक चरण में हो रहे लोकसभा चुनाव में अनुराग ठाकुर (भाजपा), आनंद शर्मा (कांग्रेस), बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (भाजपा), विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस) और शिमला (एससी) से भाजपा के मौजूदा सांसद सुरेश कश्यप का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा हुआ है।
Edited by : Nrapendra Gupta
