शनिवार, 28 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2024
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. लोकसभा चुनाव समाचार
  4. Amit Shah's statement on Lok Sabha election results
Last Updated : बुधवार, 5 जून 2024 (00:38 IST)

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर क्या बोले अमित शाह

Amit Shah
Amit Shah's statement on Lok Sabha election results : लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (Loksabha Election Result 2024) के बीच नडीए की जीत पर भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। शाह ने एनडीए को लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया।
खबरों के अनुसार, लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 (Loksabha Election Result 2024) में एनडीए की जीत पर भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की भी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। गृहमंत्री शाह ने एनडीए को लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर जनता का आभार व्यक्त किया है। शाह ने कहा, नया भारत इस जनादेश के साथ विकास यात्रा को और गति और शक्ति देने के लिए तैयार है।
केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, एनडीए की यह विजय देश के लिए अपना जीवन खपा देने वाले नेता नरेंद्र मोदी में जन-जन के अटूट विश्वास का प्रतिबिंब है। यह नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन पर जनता-जनार्दन का विश्वासमत है। यह जन आशीर्वाद मोदी के बीते एक दशक के गरीब कल्याण, विरासतों के पुनरोत्थान, महिलाओं के स्वाभिमान व किसान कल्याण के कार्यों की सफलता का आशीष है।
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
Election Results 2024 : किंगमेकर बने नीतीश कुमार, NDA की बैठक में होंगे शामिल