सम्बंधित जानकारी
- इन 2 महान भारतीय क्रिकेटरों और कोचों के नाम पर बनेंगे चिन्नास्वामी के छोर
- केएससीए चुनाव लड़ेंगे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद
- शंकर और जयराम ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया
- फ्रांस से बेंगलुरु तक गूंजता सवाल! दुनिया ने चेताया, फिर भी नहीं सीखे हम अब और कितनी जानें जाएंगी?
- Maha Kumbh stampede: न्यायिक जांच आयोग ने शुरू किया अपना काम, 1 महीने में करेंगे जांच पूरी
भीड़ प्रबंधन के बेहतर प्रोटोकॉल के लिए BCCI , KSCA के साथ काम कर रहे हैं : RCB
RCB Cares : आरसीबी केयर्स की विस्तृत जानकारी देते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru) ने सोमवार को कहा कि फाउंडेशन आईपीएल और कर्नाटक प्रदेश क्रिकेट संघ (KSCA) के साथ मिलकर भीड़ प्रबंधन (Crowd Management) के बेहतर प्रोटोकॉल तैयार कर रहा है। इस साल RCB की ipl में पहली खिताबी जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 लोग मारे गए थे। मृतकों के परिवारों को 25 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान कर चुके आरसीबी केयर्स ने कहा कि इसकी स्थापना हमारे 12वें सदस्य के सहयोग, सशक्तिकरण और तरक्की के लिए की गई है।
फाउंडेशन में इस लक्ष्य को पाने के लिए 6 बिंदुओं का फार्मूला बताया गया है लेकिन सरकार से मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर अमल हो सकता है।
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) September 1, 2025
RCB Cares is our long-term commitment to support, empower and elevate our 12th Man Army, through meaningful action.
Provide support that goes beyond financial aid
Build safe… pic.twitter.com/ceNbzPk0dz
इसके एजेंडे में वित्तीय सहायता से इतर भी सहयोग मुहैया कराना शामिल है।
इसमें बेहतर भीड़ प्रबंधन प्रोटोकॉल के लिए स्टेडियम अधिकारियों, खेल ईकाइयों और लीग साझेदारों से भी मिलकर काम करने की इच्छा जताई गई है।
फ्रेंचाइजी ने प्रशंसक सुरक्षा आडिट ढांचा भी तैयार करने का वादा किया है। इसके साथ ही मैदान पर अपने साझेदारों के प्रशिक्षण की भी बात कही है।
आरसीबी केयर्स ने स्टेडियम के भीतर स्थानीय प्रतिभाओं के लिए रोजगार के अवसर देने की भी बात कही है। (भाषा)
