विराट कोहली का खुलासा, इस वजह से छोड़ी टी-20 और RCB की कप्तानी (वीडियो)
पिछले महीने सूत्रों के हवाले से एक और खबर आ रही थी कि विराट कोहली टी-20 विश्वकप के बाद कप्तानी छोड़ सकते हैं। पहले तो यह खबर अफवाह साबित हुई थी। लेकिन बाद में विराट कोहली ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि कर दी थी।ट्वीट में विराट कोहली ने जानकारी दी थी कि वह टी-20 विश्वकप के बाद सिर्फ टी-20 क्रिकेट से कप्तानी छोड़ने का मन बना चुके है।
टी- 20 विश्व कप के बाद राष्ट्रीय टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला करने के 2 दिन बाद कोहली ने आईपीएल की फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी छोड़ने का ऐलान भी किया था।
कोहली को 2008 में लीग के शुरू होने पर आरसीबी में शामिल किया गया था। उन्हें 2013 में टीम की कप्तानी सौंपी गई। उनकी अगुआई में टीम कभी आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई लेकिन उनकी ब्रांड कीमत के कारण उन्हें कभी कप्तानी से नहीं हटाया गया।
आज कोहली ने अपने इन दोनों निर्णयों पर बात रखी और बताया कि यह फैसला उन्होंने क्यों लिया। इस फैसले के पीछे वर्कलोड मैनेजमेंट था। ट्विटर पर अपलोड हुए वीडियो के मुताबिक विराट ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी से दूर नहीं भागना चाहते और इससे बेईमानी भी नहीं करना चाहते। अगर मैं किसी भी कार्य के लिए 120 प्रतिशत नहीं दे सकता तो वह पकड़े नहीं रह सकता।

विराट ने पहले भी कहा था, “ कार्यभार को समझना बहुत महत्वपूर्ण बात है और पिछले आठ से नौ वर्षों में तीनों प्रारूपों में खेलने और पिछले पांच से छह वर्षों से नियमित रूप से कप्तानी करने के मेरे अत्यधिक कार्यभार को देखते हुए, मुझे लगता है कि मुझे टेस्ट और वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार होने के लिए खुद को स्पेस देने की जरूरत है।Curious to know what prompted @imVkohli to step down from captaincy?
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 10, 2021
The #RCB skipper reveals the reason on #InsideRCB:
Tomorrow, 8:30 AM & 12 PM | Star Sports 1/1HD/2/2HD pic.twitter.com/rqcIdonx5o