सम्बंधित जानकारी
- पोंटिंग ने कहा, पर्थ टेस्ट ने दर्शाया ऑस्ट्रेलिया से कमजोर है भारत की बल्लेबाजी
- पर्थ टेस्ट : हमने कभी स्पिन विकल्प के बारे में नहीं सोचा : कोहली
- पर्थ में टेस्ट मैच हारने के बाद कोहली ने चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरने के फैसले का किया बचाव
- india vs australia 2nd test : पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से क्यों हारी टीम इंडिया, जानिए प्रमु्ख कारण...
- विराट कोहली को इस दिग्गज एक्टर ने कहा दुनिया का सबसे घमंडी और बदतमीज क्रिकेटर
विराट कोहली ने टेस्ट हारने के मामले यह अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जिस भी मैच में उतरते हैं कोई न कोई रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज होता है, हालांकि मंगलवार को पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से हारने पर एक अनचाहा रिकॉर्ड विराट ने अपने नाम दर्ज कर लिया।
भारत को मंगलवार को पर्थ स्टेडियम में संपन्न हुए दूसरे मैच में 146 रन से हार झेलनी पड़ी थी जबकि पहले मैच में वह 31 रन से जीता था। दोनों टीमें अब चार मैचों की सीरीज़ में 1-1 से बराबरी पर हैं।
भारतीय टीम की इस हार से हालांकि विराट ने पूर्व दिग्गज कप्तान मैक पटौदी के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। विराट की कप्तानी में भारत ने चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए यह नौवां टेस्ट मैच गंवाया है। इससे पहले भारत ने पटौदी की कप्तानी में लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथी पारी में नौ टेस्ट हारे थे।
हालांकि पहले टेस्ट में जीत के साथ भारत विराट की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में ओपनिंग टेस्ट जीतने वाली पहली टीम बनी थी। भारत अब तीसरा मैच 26 दिसंबर से मेलबोर्न में खेलेगा।
