सम्बंधित जानकारी
- टेस्ट सीरीज के लिए स्टीव स्मिथ तैयार, भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी
- IPL 2020 : हार के बाद कप्तान स्टीव स्मिथ बोले- हमारे लिए अच्छा नहीं रहा टूर्नामेंट का अंत...
- शिखर धवन के सलामी जोड़ीदार के लिए मयंक और शुभमन के बीच मुकाबला
- IPL में किए शानदार प्रदर्शन ने मोहम्मद शमी पर से दबाव को कम किया
- किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी को तैयार हूं, टीम प्रबधंन पर छोड़ा फैसला : रोहित शर्मा
Graeme Smith | स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान स्टेडियम में दर्शकों के लौटने की उम्मीद
सिडनी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) के क्रिकेट निदेशक ग्रीम स्मिथ को उम्मीद है कि 2018 के गेंद के छेड़छाड़ प्रकरण के बाद जब ऑस्ट्रेलिया की टीम अगले साल पहली बार उनके देश का दौरा करेगी तो मैदान पर दर्शकों की वापसी होगी।
सीएसए में चल रही राजनीतिक उठापटक और देश के कोविड-19 को नियंत्रित करने के नाकाम रहने के बावजूद स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के अगले साल होने वाले दौर को लेकर संदेह को दूर करने का प्रयास किया। देश में कोरोनावायरस से लगभग 21,000 लोगों की मौत हो गई है जबकि 7,65,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान स्मिथ ने 'सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड' से कहा कि हमारी नजरें ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला पर टिकी हैं और हम उम्मीद करते हैं कि कोविड के साथ अगर सब कुछ सही हुआ तो कुछ दर्शकों को स्टेडियम में आने की स्वीकृति मिल सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह काफी अधिक रोमांचक होगा।
सीएसए ने फरवरी-मार्च में होने वाली ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया है लेकिन स्मिथ ने कहा कि न्यूलैंड्स पर निश्चित तौर पर मैच का आयोजन होगा, जहां 2018 में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण हुआ था। (भाषा)
