सम्बंधित जानकारी
- CoronaVirus Live Updates: UP में 24 मई तक बढ़ाया गया कोरोना कर्फ्यू, मंत्रिपरिषद की बैठक में फैसला
- भारत में कोरोना की कितनी वैक्सीन है? जानिए एक क्लिक पर
- कोरोना वैक्सीनेशन पर महंगी पड़ी पीएम मोदी की आलोचना, पोस्टर चिपकाने पर 17 FIR, 15 गिरफ्तार
- एक्सप्लेनर:कोरोना वैक्सीन के ग्लोबल टेंडर से पूरी होगी आस या सिर्फ बनेगा अफसाना ?
- बड़ी खबर, अमेरिका में कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लेने वालों को मास्क की जरूरत नहीं
शुभमन गिल ने लगवाया वैक्सीन का पहला डोज, ट्विटर पर की फोटो अपलोड
नई दिल्ली:युवा भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने शनिवार को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया।
टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज ने सोशल मीडिया पर वैक्सीन लगवाने की तस्वीर भी साझा की है। गिल ने टि्वटर पर तस्वीर साझा करते हुए कहा, “ जितनी जल्दी हो सके वैक्सीन लगवा कर अपनी ताकत को बढ़ाएं। सभी डॉक्टरों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का उनके प्रयासों के लिए तहे दिल से आभार।'
Get your superpowers upgraded as soon as you are able to.
— Shubman Gill (@RealShubmanGill) May 15, 2021
Massive shoutout to all the doctors and frontline workers for putting in all the effort pic.twitter.com/EOFohvaJ1C
गिल के अलावा भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली, अजिंक्या रहाणे, ऋषभ पंत, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह भी वैक्सीन लगवा चुके हैं। वहीं भारतीय टीम के प्रमुख कोच रवि शास्त्री टीम के पहले ऐसे सदस्य थे, जिन्होंने मार्च के पहले हफ्ते में ही जब टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था तब वैक्सीन लगवाई थी।
उल्लेखनीय है कि शुभमन को इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है।(वार्ता)
