सम्बंधित जानकारी
- अजीबोगरीब डाइट पर रहते थे शेन वॉर्न, आखिर में खाया यह खाना, मैनेजर ने खोले कई राज
- शेन वार्न: एक क्रिकेट प्रतिभा जिसने जिंदगी को भरपूर जिया, 'कोई पछतावा नहीं'
- वॉर्न को याद करते करते रो पड़े पोंटिंग, पंटर का कोमल रूप दिखा इस वीडियो में
- जिंदगी से लेकर मौत के वो आखिरी 20 मिनट, दोस्तों ने लगा दिया था जोर लेकिन नहीं बचा पाए वॉर्न को
- सपने में आते थे सचिन, आज मास्टर ब्लास्टर ने वॉर्न को कहा, 'बहुत जल्दी चले गए दोस्त'
शेन वॉर्न को दी अंतिम विदाई, 30 मार्च को होगा राजकीय सम्मान
मेलबर्न। शेन वॉर्न का परिवार और दोस्त इस महान क्रिकेटर को अंतिम विदाई देने के लिए उनके गृहनगर मेलबर्न में निजी अंतिम संस्कार में शामिल हुए। मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 30 मार्च को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी, जिसमें आम जनता को आने की अनुमति होगी।
वॉर्न के 3 बच्चे, माता-पिता और दोस्त उन 80 लोगों में शामिल थे जो रविवार को इस महान क्रिकेटर को अंतिम विदाई देने पहुंचे। उनके मित्रों में संन्यास ले चुके टेस्ट कप्तान मार्क टेलर और एलेन बॉर्डर और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन शामिल थे।
वॉर्न को सर्वकालिक शीर्ष खिलाड़ियों में से एक माना जाता था। उनका चार मार्च को थाईलैंड में समुई द्वीप में निधन हो गया था, जहां वे अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां बिताने गए हुए थे। उनकी ऑटोप्सी जांच में कहा गया कि 52 वर्षीय वॉर्न का निधन शायद दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। एक हफ्ते पहले ही उनका पार्थिव शरीर थाईलैंड के बैंकॉक से मेलबर्न लाया गया था।
मेलबर्न क्रिकेट मैदान पर 30 मार्च को राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी, जिसमें आम जनता को आने की अनुमति होगी। मैदान के एक स्टैंड को वॉर्न के सम्मान में उनके नाम पर रखा जाएगा।(भाषा)
