सम्बंधित जानकारी
- वाइन, शैंपेन और बीयर... क्या इन्हें पीने से कोरोना से बच सकते हैं आप, क्या कहती है ये रिसर्च?
- दुनिया भर में 36.25 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित, 9.88 अरब ने ली सुरक्षा की Vaccine
- दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू हटाया, दुकानों का ऑड-ईवन का नियम भी खत्म
- भारत में लगी 163.84 करोड़ कोरोना Vaccine डोज
- समय के साथ कोविड नहीं होगा खत्म! - हार्वर्ड विश्वविद्यालय
दूसरी बार कोरोना की चपेट में आए पूर्व पाक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी
कराची: पूर्व पाकिस्तानी ऑलराउंडर शाहीद आफरीदी गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेलने वाले 41 वर्षीय आफरीदी अब पीएसएल के सातवें सीजन में टीम के पहले चार मैच नहीं खेल पाएंगे।
यह दूसरी बार है, जब आफरीदी कोरोना की चपेट में आए हैं। वह इससे पहले जून 2020 में वायरस से संक्रमित पाए गए थे, तब वह कोरोना महामारी के शुरुआती चरण में राहत कार्य में शामिल थे।इस दौरान वह इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने वाले पहले हाई-प्रोफाइल क्रिकेटर बन गए थे।
पाकिस्तान क्रिकेट की राजनीति का वह शिकार रहे और उन्होंने एक बार क्रिकेट को अलविदा कहा लेकिन अंतरराष्ट्रीय टीम के खस्ता हाल को देखकर उन्हें संन्यास वापस लेने के लिए मनाया गया। साल 2013 में अपनी दूसरी पारी में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 विकेट और 76 रन बनाकर क्रिकेट में धमाकेदार वापसी करी। हालांकि यह सफर सिर्फ 3 साल तक रहा और 2016 के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।
पाकिस्तान के लिए 1998 से 2018 के बीच खेलने वाले अफरीदी ने 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। अफरीदी ने 398 वनडे मैचों की 369 पारी में 117.00 के स्ट्राइक रेट से कुल 8064 रन बनाए। यही नहीं उनके नाम 395 वनडे विकेट भी हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर 7 विकेट लेने का रहा है।
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेलने वाले 41 वर्षीय आफरीदी अब पीएसएल के सातवें सीजन में टीम के पहले चार मैच नहीं खेल पाएंगे।
यह दूसरी बार है, जब आफरीदी कोरोना की चपेट में आए हैं। वह इससे पहले जून 2020 में वायरस से संक्रमित पाए गए थे, तब वह कोरोना महामारी के शुरुआती चरण में राहत कार्य में शामिल थे।इस दौरान वह इस खतरनाक वायरस से संक्रमित होने वाले पहले हाई-प्रोफाइल क्रिकेटर बन गए थे।
आफरीदी ने एक ट्वीट में कहा, “ दुर्भाग्यवश मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं, लेकिन मुझे कोई लक्षण नहीं है। इंशाअल्लाह जल्द ही ठीक होने, नेगेटिव आने और जल्द से जल्द क्वेटा ग्लैडिएटर्स में फिर से शामिल होने की उम्मीद करता हूं। पीएसएल सात के लिए सभी टीमों को शुभकामनाएं। मैं अपने आखिरी पीएसएल सीजन में अपना सब कुछ देने के लिए प्रतिबद्ध हूं। ”I have unfortunately tested positive but have no symptoms at all. InshALLAH hope to recover soon, test negative and rejoin QG as soon as possible. Good luck to all teams in #HBLPSL7 I'm committed to giving it my all in my last PSL edition. pic.twitter.com/wCiEb5laZS
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) January 27, 2022
गौरतलब है कि पाकिस्तान के लिए लगातार दो विश्वकप में कप्तानी करने वाले शाहिद अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आते साथ ही तहलका मचा दिया था। अपनी पहली एकदिवसीय पारी में उन्होंने 37 गेंदो में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।यह रिकॉर्ड 18 साल तक कायम रहा।
इस पारी में शाहिद ने 6 चौके और 11 छक्के जड़ कर 40 गेंदो में 102 रन बनाए थे। अगर यह कहें तो साल 1996 में ही शाहिद ने टी-20 फॉर्मेट की शुरुआत कर दी थी तो अतिशियोक्ति नहीं होगी। उन्हें क्रिकेट छोड़े 5 साल हो गए हैं लेकिन वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड (351) अब तक शाहिद के ही नाम है।
पाकिस्तान क्रिकेट की राजनीति का वह शिकार रहे और उन्होंने एक बार क्रिकेट को अलविदा कहा लेकिन अंतरराष्ट्रीय टीम के खस्ता हाल को देखकर उन्हें संन्यास वापस लेने के लिए मनाया गया। साल 2013 में अपनी दूसरी पारी में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 7 विकेट और 76 रन बनाकर क्रिकेट में धमाकेदार वापसी करी। हालांकि यह सफर सिर्फ 3 साल तक रहा और 2016 के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया।पाकिस्तान के लिए 1998 से 2018 के बीच खेलने वाले अफरीदी ने 27 टेस्ट, 398 वनडे और 99 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। अफरीदी ने 398 वनडे मैचों की 369 पारी में 117.00 के स्ट्राइक रेट से कुल 8064 रन बनाए। यही नहीं उनके नाम 395 वनडे विकेट भी हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर 7 विकेट लेने का रहा है।
