1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mohammad Shami unlikely to fly Australia for Border Gavaskar Tropy

ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे मोहम्मद शमी, BCCI सूत्र ने बताई सूजन की खबर सही

Mohammad Shami
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बुरी खबर आ रही है।मोहम्मद शमी शायद अभी टेस्ट खेलने के लिए फिट नहीं हैं। वह शायद भारतीय टीम में शामिल नहीं हों क्योंकि रणजी ट्रॉफी में वापसी के बाद सैयद मुश्ताक अली टी20 के नौ मैच खेलने के बाद उन्हें खुद लगता है कि वह अभी लाल गेंद के क्रिकेट के लिए तैयार नहीं हैं।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र ने कहा, ‘‘सूजन आ जा रही है। वह खुद भी अधिक से अधिक घरेलू क्रिकेट खेलना चाहते हैं और इसलिए इस समय उनके बंगाल के लिए विजय हजारे ट्रॉफी (21 दिसंबर से शुरू) में खेलने की संभावना है। ’’

क्वार्टर फाइनल मैच में मोहम्मद शमी का रहा फीका प्रदर्शन

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के फीके प्रदर्शन के कारण बंगाल को बुधवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में बड़ौदा से 41 रन से हार का सामना करना पड़ा।सलामी बल्लेबाज शाश्वत रावत 26 गेंद में 40 रन (एक चौका, तीन छक्के) बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जिससे बड़ौदा ने सात विकेट पर 172 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया। शाहबाज अहमद (36 गेंद में 55 रन, तीन चौके, चार छक्के) की शानदार पारी के बावजूद बंगाल की टीम 131 रन पर सिमट गई।

कप्तान हार्दिक पंड्या (27 रन देकर तीन विकेट) ने अपने तेज गेंदबाजों लुकमान मेरीवाला (17 रन देकर तीन विकेट) और अतीत शेठ (41 रन देकर तीन विकेट) के साथ मिलकर बड़ौदा को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

शमी का प्रदर्शन इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह अनुभवी तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के कम से कम आखिरी दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।
इस मैच से पहले शमी ने आठ मैच में 7.8 के इकॉनमी रेट से 11 विकेट थे। लेकिन बुधवार का दिन शमी के लिए कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने पहले ओवर में दो वाइड से शुरुआत की और अपने स्पैल के बाकी समय में अपनी गेंदबाजी में नियंत्रण में नहीं दिखे।34 वर्षीय शमी ने दो स्पैल में लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदें फेंकी और कुछ यॉर्कर भी डालीं। (भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
ब्रिस्बेन में भी RCB Fans ने लगाए Ee Sala Cup Namde के नारे