1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. KL Rahul faces daunting task to face Scott Boland in INDAvsAUSA match

IND A में सिलेक्ट हुए केएल राहुल के लिए परेशानी का सबब बन सकता है यह कंगारू पेसर

तेज गेंदबाज बोलैंड भारत ए के खिलाफ मैच में राहुल पर दबाव बनाने की करेंगे कोशिश

India A
INDAvsAUSAऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत ए के खिलाफ गुरुवार से यहां खेले जाने वाले चार दिवसीय मुकाबले में अनुभवी बल्लेबाज लोकेश राहुल के खराब प्रदर्शन के दौर और आगें बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

राहुल और विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के खत्म होते ही ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी। यह दोनों खिलाड़ी एमसीजी में दूसरे चार दिवसीय मैच में भारत ए के लिए खेलेंगे।

बोलैंड ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘ मैंने कुछ साल पहले भारत में एक मैच में उनके खिलाफ गेंदबाजी की है। अपने मैदान पर उनके खिलाफ गेंदबाजी करने का अनुभव अलग तरह का होगा।’’

राहुल ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के अपने पहले दौरे पर शतक लगाया था लेकिन उसके बाद उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। उन्होंने इस देश में चार मैचों में 20.77 की औसत से रन बनाये हैं।बोलैंड ने कहा कि वह पारी की शुरुआत में इस 32 साल के बल्लेबाज पर हावी हो सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है लेकिन मुझे लगता है कि वह ऐसा बल्लेबाज है जिसके खिलाफ पारी की शुरुआत में मेरे पास दबदबा बनाने का मौका होगा। उम्मीद है कि मैं आगामी मैचों में उस पर भारी पडूंगा।’’

न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरू टेस्ट में शून्य और 12 रन की पारियों के बाद राहुल को अंतिम एकादश से बाहर कर दिया गया था।उन्होंने टेस्ट में अपना आखिरी शतक 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में लगाया था।

उसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ नौ पारियों में सिर्फ दो अर्धशतक लगाये हैं।रोहित शर्मा पांच मैचों की श्रृंखला में अगर 22 नवंबर से पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से बाहर रहते है तो राहुल की एकादश में वापसी हो सकती है।

भारत का घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था लेकिन 35 साल के बोलैंड का मानना है कि इस टीम के पास वापसी करने का माद्दा है।उन्होंने कहा, ‘‘ ऑस्ट्रेलिया में गेंद को अधिक उछाल और स्विंग मिलेगी। यहां वे जिस टीम के साथ मैदान में उतरेंगे वह टीम भारत से काफी अलग होगी।’’(भाषा)
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें
अगला लेख
परिवर्तन के मुश्किल दौर से गुजर रहा है भारत, सीनियर्स के जाने के बाद इन नामों पर भरोसा