1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. IPL auction, Bengaluru, BCCI

आईपीएल नीलामी 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में

IPL auction
पुणे। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी अगले साल 27 और 28 जनवरी को बेंगलुरु में होगी। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।
 
बीसीसीआई के अधिकारी ने आज कहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले अधिकतर खिलाड़ियों की वापसी से यह बड़ी नीलामी होगी जो कि बेंगलुरु में 27 और 28 जनवरी को होगी। बेंगलुरु में ही इससे पहले सभी नीलामी आयोजित की गई थी और इसलिए वह फ्रेंचाइजी की पसंद था।
 
इस साल की नीलामी में 80 करोड़ रुपए का बजट होगा, जबकि पहले यह 66 करोड़ रुपए था। एक फ्रेंचाइजी पांच खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जिनमें दो ‘राइट टू मैच’ कार्ड भी शामिल हैं। (भाषा)
अगला लेख
विराट और अनुष्का के इटली में शादी करने पर भाजपा विधायक ने उठाया सवाल...