डकेट का विकेट निकाला लेकिन पहले सत्र में महंगे रहे भारतीय गेंदबाज
ब्रुक के आक्रामक रवैये से पहले भारत ने चटकाए दो विकेट
ENGvsIND मोहम्मद सिराज ने आठ ओवर के शानदार स्पैल में इंग्लैंड के कप्तान ओली पोप को चलता कर पांच मैचों की श्रृंखला के आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को यहां भारत का पलड़ा थोड़ा भारी किया लेकिन हैरी ब्रुक ने 30 गेंद में 38 रन की आक्रामक पारी से मैच को बराबरी पर ला दिया है।
श्रृंखला में 2-1 से आगे चल रहे इंग्लैंड ने जीत के लिए रिकॉर्ड 374 रन का पीछा करते हुए मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में लंच तक तीन विकेट पर 164 रन बना लिये। टीम को जीत के लिए और 210 रन की जरूरत है जबकि भारत जीत से सात विकेट से दूर है।
इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 50 रन पर से आगे से की।मैच तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जैक क्रॉली को आउट करने के बाद सिराज ने चौथे दिन आकाशदीप के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने की जिम्मेदारी उठाते हुए एक और शानदार स्पैल डाला। उन्होंने इस दौरान बेन डकेट और ओली पोप को कई बार परेशान किया।
टीम को हालांकि दिन की पहली सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने बेन डकेट (54) को आउट कर दिलाई। डकेट बाहर निकलती गेंद को ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए दूसरे स्लीप में खड़े लोकेश राहुल के हाथों में चली गयी।
लंच के लिए खेल रोके जाते समय जो रूट 23 और हैरी ब्रुक 38 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।रूट ने इस दौरान सिराज के खिलाफ दो शानदार कवर ड्राइव लगाये।
आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे ब्रुक को इस दौरान जीवनदान भी मिला जब प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर कैच पकड़ने के बाद मोहम्मद सिराज का पैर बाउंड्री लाइन से टकरा गया और यह छह रन में बदल गया।
ब्रुक ने इससे पहले आकाशदीप के खिलाफ अपनी पारी का पहला छक्का जड़ा था। जीवनदान मिलने के बाद उन्होंने कृष्णा के खिलाफ दो बेहतरीन चौके जड़े।(भाषा)
इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 50 रन पर से आगे से की।मैच तीसरे दिन के आखिरी ओवर में जैक क्रॉली को आउट करने के बाद सिराज ने चौथे दिन आकाशदीप के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की। उन्होंने गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करने की जिम्मेदारी उठाते हुए एक और शानदार स्पैल डाला। उन्होंने इस दौरान बेन डकेट और ओली पोप को कई बार परेशान किया।
टीम को हालांकि दिन की पहली सफलता प्रसिद्ध कृष्णा ने बेन डकेट (54) को आउट कर दिलाई। डकेट बाहर निकलती गेंद को ड्राइव करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए दूसरे स्लीप में खड़े लोकेश राहुल के हाथों में चली गयी।
इसके तुरंत बाद सिराज को भी शानदार गेंदबाजी का फल मिला। उन्होंने मैच में ओली पोप (27) को दूसरी बार पगबाधा कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। पोप ने इस ओवर से पहले ही कृष्णा के खिलाफ तीन चौके लगाकर लय हासिल की थी।Its all built up to this
— ICC (@ICC) August 3, 2025
An epic day of Test cricket awaits #WTC27 | #ENGvIND pic.twitter.com/fka0jfBNjw