भारत ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराकर वनडे सीरीज में ली 2-0 की बढ़त
हरारे: भारत ने जिम्बाब्वे को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे मैच में 5 विकेटों से हराकर वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त पा ली है।पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे 38.1 ओवरों में 161 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस लक्ष्य को पाने में भारत को थोड़ी मेहनत करनी पड़ी लेकिन 25 ओवरों में 5 विकेट खोने के बाद यह जीत भारत को मिल गई।
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और तेज़ गेंदबाज़ों ने ऊपरी क्रम को बिना समय व्यर्थ किये पवेलियन लौटाया। ठाकुर ने जहां इनोसेंट काइया (16) और कप्तान रेगिस चकाब्वा (2) का विकेट लिया, वहीं मोहम्मद सिराज ने टी काइटानो (7) और प्रसिद्ध कृष्णा ने वेस्ले माधेवेरे (2) को आउट किया।सिकंदर रज़ा और सीन विलियम्स के बीच पांचवें विकेट के लिये साझेदारी पनप रही थी, लेकिन कुलदीप यादव ने रज़ा (16) को आउट करके इसपर विराम लगाया।
ज़िम्बाब्वे की आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद विलियम्स ने रायन बर्ल के साथ मिलकर पारी को संभालना चाहा, लेकिन वे नाकाम रहे और टीम 161 पर ऑल आउट हो गयी। विलियम्स ने 42 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की बदौलत 42 रन बनाये, जबकि बर्ल 47 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के के साथ 39 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारत के 97 रन पर चार विकेट गिरने के बाद सैमसन और दीपक हुड्डा ने 56 रन की साझेदारी की। संजू ने तीन चौकों और चार छक्कों के साथ 39 गेंदों पर 43 रन बनाये, जबकि हुड्डा ने 36 गेंदों पर तीन चौके लगाते हुए 25 रन की पारी खेली। जब भारत को जीत के लिये नौ रन की आवश्यकता थी तब हुड्डा सिकंदर रज़ा की गेंद पर अपना विकेट खो बैठे जिसके बाद संजू और अक्षर पटेल (6) ने भारत को जीत तक पहुंचाया।
भारत ने शृंखला में अजेय बढ़त हासिल करने के साथ-साथ ज़िम्बाब्वे पर लगातार 14वीं जीत दर्ज की है, जो एक प्रतिद्वंदी के खिलाफ भारत की सर्वाधिक लगातार विजय हैं। सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मैच हरारे के मैदान में 22 अगस्त को खेला जाएगा, जिसके बाद भारतीय टीम एशिया कप का रुख करेगी।
ज़िम्बाब्वे की आधी टीम के पवेलियन लौटने के बाद विलियम्स ने रायन बर्ल के साथ मिलकर पारी को संभालना चाहा, लेकिन वे नाकाम रहे और टीम 161 पर ऑल आउट हो गयी। विलियम्स ने 42 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की बदौलत 42 रन बनाये, जबकि बर्ल 47 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के के साथ 39 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारतीय टीम में दीपक चाहर की जगह आये शार्दुल ठाकुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सात ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट लिये। मोहम्मद सिराज ने किफायती गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए आठ ओवर में मात्र 16 रन दिये और एक विकेट झटका। दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, कृष्णा और यादव को भी एक-एक विकेट हासिल हुआ।Shardul Thakur scalped wickets and was #TeamIndia's Top Performer from the first innings.
— BCCI (@BCCI) August 20, 2022
A look at the summary of his performance #ZIMvIND pic.twitter.com/eI0N1MxiuH
Sanju Samson is adjudged Player of the Match for his match winning knock of 43* as India win by 5 wickets.
जब भारत 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो गिल के स्थान पर कप्तान राहुल ओपनिंग करने आये। राहुल एशिया कप से पहले विकेट पर समय बिताना चाहते थे लेकिन विक्टर न्यौची की गेंद ने उनकी मंशा पर पानी फेर दिया और वह एक रन बनाकर पवेलियन लौट गये। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये गिल ने धवन के साथ 42 रन की साझेदारी की। धवन ने आउट होने से पहले 21 गेंदों पर चार चौकों की बदौलत 33 रन बनाये। ल्यूक जॉन्ग्वे ने कुछ देर बाद चौथे नंबर पर आये ईशान किशन (6) और गिल (33) को भी आउट कर दिया।Scorecard - https://t.co/6G5iy3rRFu #ZIMvIND pic.twitter.com/Bv8znhTJSM