1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Haris Rauf wife posts six nil picture with cryptic caption

हारिस राउफ की पत्नी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया मैच हार गए पर जंग जीत गए

India
हारिस राउफ की पत्नी जो कभी उनकी दूर के रिश्तेदार की बहन थी, उन्होंने हारिस राउफ के 6-0 का इशारा करते हुए तस्वीर फोटो शेयरिंग एप्प इंस्टाग्राम पर डाली और कैपशन में लिखा कि मैच हार गए पर जंग जीत गए।

इससे पहले भारतीय बल्लेबाजी को थोड़ी बहुत चुनौती देने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस राउफ ने बाउंड्री लाइन पर अभिषेक शर्मा का शानदार कैच पकड़ा। हालांकि सीमा रेखा की रखवाली कर रहे राउफ को जब भारतीय फैंस ने कोहली कोहली सुनाया तो हारिस राउफ ने 6-0 का इशारा किया।

दरअसल कुछ अपुष्ट खबरों के अनुसार पाकिस्तान ने भारत के 6 राफेल गिराए हैं। ऐसी कुछ भ्रामक खबरें पाक मीडिया और भारत के भी कुछ वामपंथी मीडिया हाउस ने लिखी हैं। इसको दोहराने के लिए पाक फैंस और कल खिलाड़ी भी 6-0 का इशारा करते दिखे।

हारिस राउफ ने कल भारतीय कप्तान सूर्याकुमार यादव और संजू सैमसन का विकेट जरूर लिया हो लेकिन मैदान पर उनका आचरण ठीक नहीं रहा। वह अभिषेक शर्मा से  उलझे जिसका जवाब शुभमन गिल  ने दिया तो वह भड़क उठे।


लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें