सम्बंधित जानकारी
- टी20 विश्व कप टीम में जगह बनाने के लिए डिविलियर्स को खुद को साबित करना होगा : बाउचर
- भारतीय कप्तान कोहली आईसीसी टी20 रैंकिंग में 10वें स्थान पर खिसके
- South Africa vs England : फाफ डुप्लेसिस ने छोड़ी दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी जानिए क्यों?
- द. अफ्रीका और इंग्लैंड टेस्ट मैच में निचले क्रम के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड का स्कोर 400 तक पहुंचाया
- Kagiso Rabada पर जश्न मनाने के कारण टेस्ट मैच खेलने पर लगा प्रतिबंध
दक्षिण अफ्रीकी टी20 टीम में डुप्लेसिस, रबाडा की वापसी
जोहानिसबर्ग। पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस और तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार को शुरू हो रही 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम में वापसी की।
सोमवार को कप्तानी छोड़ने की घोषणा करने वाले डु प्लेसिस को क्विंटन डिकाक की अगुआई वाली 16 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। डु प्लेसिस और रबाडा दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद हुई वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी को जोहानिसबर्ग में होगा जबकि अगले दो मैच पोर्ट एलिजाबेथ (23 फरवरी) और केपटाउन (26 फरवरी) में खेले जाएंगे।
टीम इस प्रकार है -
क्विंटन डिकाक (कप्तान), तेंबा बावुमा, फाफ डु प्लेसिस, ब्योर्न फोरटुइन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्टजे, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जॉन जॉन स्मट्स, डेल स्टेन, पीट वेन बिलजोन और रेसी वान डेर दुसेन।
