सम्बंधित जानकारी
- टेस्ट टीम से बाहर हुए पुजारा को मिली संजीवनी, काउंटी में जड़ा तीसरा शतक
- पुजारा के आए अच्छे दिन, बने First Class क्रिकेट में सर्वाधिक दोहरा शतक जड़ने वाले एशियाई बल्लेबाज
- टीम इंडिया से बाहर हुए चेतेश्वर पुजारा के लिए अब काउंटी क्रिकेट बना सहारा
- पुराने के साथ पांड्या का हुआ डिमोशन, जानिए BCCI कॉंट्रेक्ट के मुताबिक खिलाड़ियों की नई सालाना कमाई
- पुराने के जाने के बाद यह होगा नया बल्लेबाजी क्रम, इन 3 बल्लेबाजों के बदलेंगे नंबर
सूखे के बाद पुजारा के बल्ले से आई बाढ़, काउंटी में जड़ा चौथा शतक
लंदन: इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में चेतेश्वर पुजारा के बल्ले से चौथा शतक निकला है। मैच के तीसरे दिन दूसरी पारी में पुजारा 125 रन बनाकर नाबाद हैं और उनकी टीम ससेक्स ने मिडिलसेक्स के ख़िलाफ़ 270 रनों की बढ़त बना ली है। उन्होंने यह शतक 133 गेंदों में पूरा किया। दिन का खेल ख़त्म होने तक वह 149 गेंद में 125 रन बनाकर नाबाद थे। इस दौरान उन्होंने 16 चौके और दो छक्के भी लगाए।
टेस्ट क्रिकेट में ख़राब फ़ॉर्म से जूझने के बाद पुजारा को श्रीलंका के ख़िलाफ़ टेस्ट सीरीज़ में भारतीय टीम से हाथ धोना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने ससेक्स के लिए खेलने का मन बनाया था।
इस मैच में शाहीन शाह आफरीदी और पुजारा के बीच एक अच्छा मुक़ाबला देखने को मिला। पुजारा ने उन पर कवर्स की दिशा में एक बेहतरीन पंच से चौका लगाया, तो दूसरी ओर उनके साथी टॉम अल्सोप उनका अच्छा साथ देते दिखे।पुजारा का यह काउंटी में चार मैच की सात पारियों में चौथा शतक है, जिसमें उन्होंने डरहम और डर्बीशायर के ख़िलाफ़ दोहरे शतक भी लगाए थे।(वार्ता)