1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Brett Lee, ICC Champions Trophy
Written By
Last Modified: गुरुवार, 8 जून 2017 (19:22 IST)

भारत के पास चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का अच्छा मौका : ब्रेट ली

Brett Lee
मुंबई। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली का मानना है कि संतुलित टीम के कारण विराट कोहली की अगुआई वाले भारत के पास मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का अच्छा मौका है।
 
यहां एक सामाजिक कार्यक्रम के इतर ली ने कहा, यह अब तक काफी अच्छा टूर्नामेंट रहा है। और मैंने भारत को कुछ काफी अच्छा क्रिकेट खेलते हुए देखने का लुत्फ उठाया। भारत के पास अच्छा मौका है और मैं अपने देश ऑस्ट्रेलिया का भी समर्थन (चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए) करना चाहता हूं। 
 
उन्होंने कहा, उन्होंने (भारत ने) कुछ दिन पहले (चार जून को) पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। उनके पास सही टीम है और गेंदबाजी तथा बल्लेबाजी में अच्छा संतुलन है। मैं उन्हें टूर्नामेंट में काफी आगे जाते हुए देखता हूं। 
 
भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 124 रन से हराया था और आज श्रीलंका के खिलाफ जीत उसे सेमीफाइनल में जगह दिला देगी। दूसरी तरफ ग्रुप ए में मौजूदा ऑस्ट्रेलिया के दोनों मैच बारिश की भेंट चढ़ गए और टीम अभी दूसरे स्थान पर चल रही है।
 
ली ने कहा, दो मैच धुल गए, एक न्यूजीलैंड के खिलाफ और दूसरा बांग्लादेश के खिलाफ, यह ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छा नहीं है, लेकिन वह अच्छे ग्रुप में हैं। ऑस्ट्रेलिया को अब सेमीफाइनल में पहुंचाने के लिए अपने अंतिम ग्रुप मैच में 10 जून को इंग्लैंड को हराना होगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
डोप प्रकरण के एथलेटिक्स कोच कुन्ही बर्खास्‍त