सम्बंधित जानकारी
- विश्व कप में मिली हार ने संन्यास के फैसले में बड़ी भूमिका निभाई : डिविलियर्स
- गेंदबाज शिखा पांडे ने कहा- महिला क्रिकेट अलग खेल, अनावश्यक बदलाव ना करें...
- फीफा महिला विश्व कप 2023 की संयुक्त मेजबानी करेंगे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड
- कोरोना मुक्त न्यूजीलैंड में री-रिलीज होगी अजय देवगन की 'गोलमाल अगेन'
- जापान के हटने के बाद ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड संयुक्त मेजबानी की दौड़ में सबसे आगे
23 टेस्ट और 49 वनडे खेलने वाले फुल्टन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच पद से हटे
ऑकलैंड। पीटर फुल्टन ने कैंटरबरी पुरुष टीम का मुख्य कोच बनने के लिए न्यूजीलैंड का बल्लेबाजी कोच पद छोड़ दिया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने यह जानकारी दी।
न्यूजीलैंड की तरफ से 23 टेस्ट और 49 वनडे खेलने वाले पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर फुल्टन अगस्त 2019 में राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच नियुक्त किए गए थे। वे श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए और इस बीच न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड और भारत की मेजबानी भी की।
फुल्टन ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय टीम के साथ पूरा लुत्फ उठाया लेकिन कैंटरबरी के प्रस्ताव को नजरअंदाज करना मुश्किल था। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) की वेबसाइट पर जारी बयान में 41 वर्षीय फुल्टन ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का फिर से हिस्सा बनना सम्मान था तथा मैं खिलाड़ियों और स्टाफ का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरा तहेदिल से स्वागत किया।
एनजेडसी के महाप्रबंधक ब्रायन स्ट्रोनैच ने फुल्टन को नई नियुक्ति के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पीटर सम्मानित व्यक्ति हैं जिन्होंने न्यूजीलैंड टीम में अहम योगदान दिया। (भाषा)
