सम्बंधित जानकारी
- स्पिनरों के कमाल से भारत बी ने भारत ए को हराया
- स्टेडियम में मंदिर ने बदला भारतीय टीम का भाग्य, जानिए मंदिर निर्माण का कारण...
- भारत के 294वें टेस्ट खिलाड़ी बने शार्दुल ठाकुर, शमी की जगह टीम में हुए शामिल
- India vs WestIndies test : हैदराबाद में कैरेबियाई टीम का सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया
- India vs West Indies : राजकोट टेस्ट में बड़ी जीत, भारत ने पारी और 272 रनों से विंडीज को हराया
बल्लेबाज शुभमन ने कहा, भारत की तरफ से खेलने को तैयार हूं...
नई दिल्ली। उदीयमान बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि वह अंडर-19 टीम के अपने कप्तान पृथ्वी शॉ के नक्शेकदम पर चलते हुए भारतीय टीम की तरफ से खेलने के लिए तैयार हैं, लेकिन वह अपने लिए मौके का पूरे धैर्य के साथ इंतजार कर रहे हैं।
भारतीय टीम में सभी प्रारूपों में जगह बनाना आसान नहीं है और इसलिए पंजाब के इस युवा बल्लेबाज को लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। यह उन्नीस वर्षीय बल्लेबाज हालांकि इससे परेशान नहीं है और अधिक से अधिक रन बनाने में व्यस्त है। गिल से जब पूछा गया कि शॉ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर चुके हैं और उन्होंने अपने लिए क्या समयसीमा तय की है, उन्होंने कहा, मैं तैयार हूं।
उन्होंने कहा, मुझे वेस्टइंडीज के खिलाफ मौका नहीं मिला, लेकिन मुझे अगली श्रृंखला में अवसर मिल सकता है। मैं रन बनाकर खुश हूं। अपेक्षाओं के बारे में गिल ने कहा, ये चीजें आपके दिमाग में तभी तक रहती हैं, जब तक कि आप क्रीज पर नहीं उतरते। जब आप मैदान पर जाते हो तो फिर केवल रन बनाने के बारे में सोचते हो। मैं यह नहीं सोचता कि अगर मैं आउट हो गया तो क्या होगा। (भाषा)
