1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ashes Australia-England rain

बारिश से धुला एशेज टेस्ट का पहला दिन, ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे

Ashes
लंदन। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे एशेज क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन का खेल बुधवार को लगातार होती रही भारी बारिश के कारण धूल गया।
 
दूसरा एशेज टेस्ट शुरू होने से पहले ही बारिश की शुरुआत हो चुकी थी जिसके चलते टॉस भी नहीं हो पाया। लगातार बारिश के कारण अंपायरों को अतत: दिन का खेल रद्द करने पर मजबूर होना पड़ा।
 
मैच के दूसरे दिन गुरुवार को मौसम साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है। पहले दिन बर्बाद हुए समय की  भरपाई अगले 4 दिनों में की जाएगी। ऑस्ट्रेलिया 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है।
अगला लेख
डेविस कप को लेकर भारत-पाक में तनातनी, AITA की चेतावनी- नहीं बदला स्थान तो रद्द करें मुकाबले