सम्बंधित जानकारी
- विनोद खन्ना खेले थे टेस्ट प्लेयर्स के साथ क्रिकेट, फिल्म नहीं था पहला प्यार
- 'छोटे सचिन तेंदुलकर' ने लगाया बड़ा शॉट, सोशल मीडिया पर Video सुर्खियों में
- अफगानिस्तान के बल्लेबाज नजीबुल्लाह ताराकई सड़क हादसे में घायल
- बम धमाके में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर बिस्मिल्लाह की मौत
- IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 194 मैच खेलने वाले क्रिकेटर बने MS Dhoni
सड़क दुर्घटना में अफगानिस्तान के क्रिकेटर की मौत
काबुल। पिछले सप्ताह सड़क दुर्घटना में घायल अफगानिस्तान के शीर्षक्रम के बल्लेबाज नजीब तराकाइ ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। वे 29 वर्ष के थे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शनिवार को ट्वीट किया था कि 2 अक्टूबर को हुई कार दुर्घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए हैं और उनका ऑपरेशन कराना पड़ा।
बोर्ड ने बताया कि तराकाइ को इलाज के लिए काबुल लाया जाना था। बोर्ड ने ट्वीट किया कि एसीबी और अफगानिस्तान के क्रिकेटप्रेमी इस सलामी बल्लेबाज और बेहतरीन इंसान नजीब तराकाइ की मौत से गमगीन है।
तराकाइ ने अफगानिस्तान के लिए 12 टी-20 मैच और एक वन-डे खेला था। उन्होंने 2014 टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। आखिरी बार वे सितंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले। (भाषा)
