सम्बंधित जानकारी
- भारत के खिलाफ भारत में पहली बार इंग्लैंड ने चेस किया 300+ का स्कोर, यह हैं दूसरे वनडे की 10 बड़ी बातें
- प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती दाढ़ी का अर्थव्यवस्था से क्या संबंध है, जानिए क्या कहा ममता बनर्जी ने...
- दूसरा वनडे: बेन के हवाई स्ट्रोक्स में उड़ी टीम इंडिया, इंग्लैंड 6 विकेट से जीता
- अमेरिका : भारतीय अमेरिकी डॉ. विवेक मूर्ति ने ली सर्जन जनरल के रूप में शपथ
- दूसरा वनडे: केएल राहुल ने लगाया शतक, भारत ने जड़े 336 रन
खूब रन लुटाए टीम इंडिया ने, यह 3 खिलाड़ी रहे दूसरे वनडे मैच के मुजरिम
पहले वनडे में जो इंग्लैंड से गलती हुई उसने दूसरे वनडे में सुधार ली। पिछले वनडे में 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड 22 ओवर में 2 विकेट खोकर 169 रन बना चुकी थी लेकिन मध्यक्रम की नाकामी से यह मैच इंग्लैंड से छिन गया था।
336 रनों के पहाड़ नुमा लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड ने फिर अच्छी शुरुआत की लेकिन इस बार सलामी बल्लेबाजों ने पहले वनडे जैसा विस्फोट नहीं किया। सिर्फ खराब गेंदो को नसीहत दी। दूसरे वनडे में भी जॉनी बेरेस्टो और जेसन रॉय ने शतकीय साझेदारी की और जीत की नींव रखी।
प्रसिद्ध कृष्णा के एक ओवर को देख लें तो पिछले मैच जैसी अनहोनी इंग्लैंड ने तो नहीं होने दी लेकिन भारत ने इस मैच में बहुत रन लुटाए जिसका खामियाजा टीम इंडिया को हार से भुगतना पड़ा।
इस मैच के मुजरिम लगभग वही है जो पिछले मैच के हीरो थे यही वनडे क्रिकेट की तासीर है।
1) शिखर धवन- (4रन, 17 गेंदे)
पिछले मैच में 98 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच रहे शिखर धवन दूसरे वनडे में फ्लॉप साबित हुए। महज 4 रन बनाकर वह लंबे समय बाद टीम में वापस आए बांए हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले का शिकार हुए। यह सही बात है कि हर मैच में सलामी बल्लेबाज बड़ी पारी खेले यह जरूरी नहीं लेकिन महज 4 रनों के लिए धवन ने 17 गेंदे ली और 1 भी चौका नहीं लगाया। इससे शुरुआती 10 ओवरों (पॉवरप्ले) का लाभ टीम इंडिया नहीं उठा पायी जिसने अंत में मैच का नतीजा बदल दिया।

2) क्रुणाल पांड्या (6 ओवर में 72 रन)
पिछले मैच में टीम इंडिया के लिए टर्निंग प्वाइंट पारी खेलने वाले पांड्या के बॉलिंग स्पैल से टीम इंग्लैंड जीत महसूस कर पायी। बल्लेबाजी में 9 गेंदो में 12 रन बनाने वाले पांड्या ने आज सिर्फ 6 ओवरों में 72 रन दे डाले।

खासकर बेन स्टोक्स ने उनकी गेंदो की बहुत पिटाई की और एक ओवर में लगातार 3 छक्के मारे। अपनी गेंदबाजी में पांड्या को सबसे ज्यादा 6 छक्के पड़े और 1चौका भी पड़ा। वैसे तो गेंदबाजी उन्होंने पहले वनडे में भी खास अच्छी नहीं की थी लेकिन उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी से उनकी गेंदबाजी की कमी छुप गई थी। पहले वनडे में उन्होंने 10 ओवर के स्पैल में 59 रन देकर 1 विकेट लिया था।
3) कुलदीप यादव (10 ओवर 84 रन)
कुलदीप यादव इस वनडे सीरीज में भारत की सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं। इस कमजोर कड़ी का इंग्लैंड ने जमकर फायदा उठाया और उनके 10 ओवर के स्पैल में 84 रन बटोरे। उनकी गेंदो पर इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने गजब का प्रहार किया और सर्वाधिक 8 छक्के और 3 चौके मारे। इससे इंग्लैंड की राह बेहद आसान हो गई।

पहले वनडे में भी कुलदीप ने बहुत रन लुटाए थे। 10 ओवरों में वह 68 रन देकर कोई विकेट नहीं निकाल पाए थे। दोनों वनडे मैचों में वह 20 ओवर करके 152 रन लुटा चुके हैं और अभी तक 1 विकेट भी उनके खाते में नहीं आया है। (वेबदुनिया डेस्क)