1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By ND
Last Modified: सोमवार, 15 अक्टूबर 2007 (09:06 IST)

नियुक्तियाँ

टाटा टेलीसर्विसेस
रामकृष्णन सीओओ नियुक्त : टाटा टेलीसर्विसेस लि. ने एस. रामकृष्णन को आंध्रप्रदेश सर्कल का चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) नियुक्त करने की घोषणा की है। रामकृष्णन पूर्व में जेरोक्स और हच कंपनी में कार्य कर चुके हैं।

जैन एनएमडीसी के सीएमडी : राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लि. (एनएमडीसी) के निदेशक (उत्पादन) वीके जैन को निगम के चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वे लंबे समय से एनएमडीसी से जुड़े हैं। निगम के कार्य से ही उन्होंने मेडागास्कर और पूर्वी अफ्रीकी देशों में स्वर्ण खनन में सेवाएँ दी हैं।

बालकृष्णना निदेशक नियुक्त : एम. बालकृष्णना पाडियार को कुद्रेमुख ऑयरन और कंपनी लि. (केआईओसीएल) का निदेशक (उत्पादन व परियोजना) नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व वे कंपनी में विभिन्न हैसियत से कार्य कर चुके हैं।
लेखक के बारे में
ND