sawan somwar
Sun, 9 Aug 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Mobile internet rates reduced by BSNL

बीएसएनएल ने मोबाइल इंटरनेट की दर घटाई

BSNL
नई दिल्ली। सार्वजनिक दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने अपनी 3जी मोबाइल इंटरनेट दर में शनिवार को लगभग तीन-चौथाई कटौती करने की घोषणा की। इस कटौती से कंपनी के एक विशेष पैक में 1 जीबी डेटा की लागत 36 रुपए तक कम हो गई है।
 
कंपनी ने एक बयान में कहा है कि उसने बाजार में उपलब्ध मौजूदा डेटा एसटीवी पर 4 गुना अतिरिक्त डेटा की पेशकश करने का फैसला किया है। इसके अनुसार 291 रुपए के प्लान में अब ग्राहक को 28 दिन की वैधता के साथ 8 जीबी डेटा मिलेगा, वहीं पहले इसमें 2 जीबी डेटा था, वहीं 78 रुपए के प्लान में दोगुना डेटा 2 जीबी मिलेगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
फाटक तोड़कर ट्रैक पर आए ट्रक को ट्रेन ने मारी टक्कर