शनिवार, 12 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Delhi Sarafa Bazar
Written By
Last Modified: शनिवार, 5 जनवरी 2019 (15:25 IST)

कमजोर मांग से सोना हुआ सस्ता, चांदी भी लुढ़की

Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। घरेलू स्तर पर आभूषण निर्माताओं की मांग कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 190 रुपए उतरकर 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक ग्राहकी की सुस्ती से चांदी भी 540 रुपए लुढ़ककर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई।


अमेरिका के मजबूत रोजगार आंकड़ों और अमेरिका-चीन के संबंधों में तनाव घटने की संभावना से उत्साहित निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के बजाय जोखिमभरे निवेश में अधिक रुचि दिखाई जिससे सोने पर अधिक दबाव रहा।

विदेशी बाजारों में लंदन का सोना हाजिर गिरावट के साथ शुक्रवार को सप्ताहांत पर 1,284.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिका का मार्च सोना वायदा भी 8.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,286.2 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। इस बीच चांदी हाजिर भी गिरावट के साथ 15.67 डॉलर प्रति औंस पर रही।
ये भी पढ़ें
विजय माल्या देश का पहला आर्थिक अपराधी घोषित, जब्त हो सकेगी संपत्ति...