गुरुवार, 21 अगस्त 2025
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. खोज-खबर
  4. »
  5. ज्ञान-विज्ञान
Written By भाषा
Last Modified: वॉशिंगटन , शुक्रवार, 11 मार्च 2011 (09:32 IST)

60 साल में भी अंडे दे रही है चिड़िया

चिड़िया
ND
हवाई की अल्बाट्रोस प्रजाति की एक चिड़िया इन दिनों खासी सुर्खियों में है। यह चिड़िया लगभग 60 साल की है, पर अभी भी अंडे दे रही है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक इस चिड़िया के पंखों पर वृद्धावस्था का कोई निशान नहीं दिखाई देता और न ही उसकी आँखों में किसी तरह की थकान दिखाई देती है।

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे पेटुक्सेंट वाइल्डलाइफ रिसर्च सेंटर के ब्रूस पीटरजॉन ने बताया कि इतने साल बाद भी, वह बिलकुल पहले जैसी दिखाई देती है।

हवाई के द्वीपों पर पाई जाने वाली इन चिड़िया की उम्र आम तौर पर 30 से 40 साल मानी जाती है। (भाषा)