Thu, 16 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Short Watermelon Poems

फनी बाल कविता : तरबूज

Short Watermelon Poems
अगर बनना चाहो मजबूत। 
यारों खूब खाओ तरबूज॥ 


 
गर्मी का दुश्मन है ये, 
पानी का सागर है ये। 
 
लाल-लाल ललाई उसकी, 
प्रेम-प्यार की गागर है ये॥ 
 
देवों में है ये अवधूत।
यारों....

 
खनिजों का भंडार है ये, 
विटामिनों का आगार है ये। 
 
ठंडा करके खाओ तो, 
अपनी माँ का प्यार है ये॥ 
 
मौसम का है ये सपूत।
यारों.... 

 
- परमानंद शर्मा 'अमन' 
ये भी पढ़ें
ऐसे साफ करें कान का मैल, जानें 5 टिप्स