1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. जम्मू-कश्मीर न्यूज़
  4. 2 terrorists killed in jammu kashmir encounter

बडगाम में कोर्ट के बाहर मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया

jammu kashmir encounter
जम्मू। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में जिला कोर्ट के बाहर हुए अचानक मुठभेड़ के मामले में दो स्थानीय आतंकी मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार, यह दोनों आतंकी कुछ दिन पहले हुई मुठभेड़ में भाग निकले थे।
 
कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने बताया कि अदालत के बाहर अचानक एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की गई तो उसमें सवार आतंकियों ने हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद सुरक्षाबलों ने उनका मुकाबला किया और उनमें से 2 को मार गिराया।
 
पुलिस के मुताबिक, दोनों की पहचान पुलवामा के रहने वाले अरबाज मीर तथा शाहिद शेख के तौर पर की गई है। दोनों लश्करे तौयबा से जुड़े हुए थे।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
जम्मू कश्मीर के बड़गाम में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर (Live Updates)